राजपूत रेजीमेंट में सलामी लेते सेना के जवान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजीमेंट के ब्रिगेडियर राजीव पुरी व कर्नल नवीन शर्मा के साथ सोमवार को विजय दिवस के अवसर पर अफसर व जवान शहीद स्मारक पर पहुंचे। वहां ब्रिगेडियर व अन्य अफसरों ने शहीदों की शहादत को याद कर उनको नमन किया। शहीद स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित किए। अफसरों ने शहीदों को सलामी दी साथ में जवान भी मौजूद रहे। राजपूत रजीमेंट की शौर्य गाथा के बारे में जवानों को जानकारी दी गई।