फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के खिलाफ शासन को लिखने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार देर शाम नोडल अधिकारी आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद ने विकास कार्यों की समीक्षा की। आयुष्मान योजना में आदेश के बावजूद गोल्डन कार्ड बनाने में रुचि न लेने पर सीएमओ के खिलाफ शासन को लिखने के आदेश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने अवैध खनन के मामलों में एफआईआर दर्ज न कराए जाने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सीवीओ को सभी गोशालाओं में शत प्रतिशत गोवंश की इयर टैगिंग कराने को कहा। विगत समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी ने सीएमओ को आयुष्मान कार्ड वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
इस संबंध में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत 1,28,003 परिवार शामिल हैं। अभी तक 78309 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा सके हैं। धीमी प्रगति पर नोडल अधिकारी ने काम में रुचि न लेने पर सीएमओ के विरुद्ध शासन को रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। खाद्यान्न वितरण समीक्षा में आधार फीडिंग में प्रगति काफी धीमी मिली। एनआरएलएम व विधवा पेंशन योजना के तहत पुन: आंकड़े प्रस्तुत करने को कहा। नहरों, राजकीय नलकूप की समीक्षा के साथ ही आंशिक पेयजल का प्रस्ताव एक सप्ताह में बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक डा.अनिल मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया, एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एएसपी त्रिभुवन सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रत्नप्रिया, सभी एसडीएम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनरेगा के सोशल ऑडिट वर्कर की हुई परीक्षा
नवाबगंज। विकासखंड कार्यालय पर सोमवार को सोशल आडिट वर्करों का इंटरव्यू लिया गया। सीडीओ के आदेश पर जिला विकास अधिकारी के निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार सक्सेना, जीआईसी भटासा विजय कुमार व जिला सोशल ऑडिट टीम के सत्यवीर सिंह आदि ने विकास खंड कार्यालय में साक्षात्कार लिया। उन्होंने बताया की 65 फार्म प्राप्त हुए, जिसमें चयन होना है। 54 लोगों का इंटरव्यू लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें