फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में दलालों के प्रवेश पर लगाई गई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में दलालों के प्रवेश पर पूरी तरह बुधवार को रोक लगा दी गई। अंदर घुसने को लेकर कई लोगों का पुलिसकर्मियों से विवाद हुआ। इस पर एआरटीओ ने दलालों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को एआरटीओ कार्यालय समय से खुला और आरआई जीवन कुमार अपने कक्ष में काम कर रहे थे। तभी कुछ लोग वहां पर पहुंचे। वहां पर आरआई की युवकों से कहासुनी हो गई। उन्हें गेट के बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने दलालों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी। गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई कि बिना काम के कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं आने पाए। जिस व्यक्ति के कागज हों उसे ही अंदर आने दिया जाए। पुलिसकर्मी बिना फाइल के किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे थे। इसको लेकर कई युवकों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। सीसीटीवी कैमरे में नोकझोंक होते देखकर एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने युवकों को अपने पास बुलाया। उन लोगों को हिदायत दी कि बिना काम के कार्यालय में कोई प्रवेश नहीं करेगा इस पर युवक चले आए।
कई दिनों से पंजीयन, वाहन स्थानांतरण का काम बंद
एआरटीओ कार्यालय में बिना लेनदेन के कोई काम संभव नहीं हो पाता है। नए साहब ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पंजीयन व वाहन स्थानांतरण समेत कई अन्य कामों पर रोक लगा दी है। उनका कहना है कि जिसका वाहन होगा वह सीधे कार्यालय में आएगा। तभी उसका काम किया जाएगा। ऐसे में सैकड़ों पत्रावली लंबित हो गई हैं। वहीं एआरटीओ शांति भूषण पांडेय का कहना है कि दलालों के माध्यम से कोई काम नहीं होगा। आवेदक का सीधे काम किया जाएगा। कोई काम बंद नहीं है सभी के काम करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें