फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का तिकोना और घुमना तिराहा घंटों रहा जाम

विज्ञापन
शहर के तिकोना पर लगा जाम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में जाम की समस्या बढ़ती ही जा रही है। इसकी वजह गलियों से घुसने वाले टेंपो, ई-रिक्शा और तिकोना पर चिलसरा की ओर से आने-जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियां हैं। सोमवार को दोपहर एक बजे तिकोना में लगा जाम ढाई बजे तक खुल सका, जबकि घुमना बाजार में जाम से चार बजे निजात मिल सकी। जाम से मुक्ति के लिए पुलिस और यातायात विभाग कोई कारगर कदम नहीं उठा पा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब एक बजे तिकोना पर ट्रैक्टर-ट्रालियां, नगर पालिका का कैटल कैचर और स्कूली बसें एक साथ पहुंची, तो जाम लग गया। तिकोना चौकी के सामने शहर में वाहनों के प्रवेश पर अंकुश लगाने को लगे पुलिस और पीआरडी के जवान भी असहाय हो गए। जाम ढाई बजे तक नहीं खुला, तो कोतवाली से फोर्स बुलाया गया। इसके बाद करीब तीन बजे तक वहां यातायात सामान्य हो सका।
वहां से आईं स्कूली बसें जब तिकोना पर आमने-सामने हुईं, तो यहां भी जाम लग गया। साढ़े तीन बजे के बाद जाम से निजात पाई जा सकी। जाम में फंसे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे कई स्कूली बच्चे ले जा रहे टेंपो घंटों बाद घरों तक पहुंचे। अभिभावक खासे चिंतित रहे। टीएसआई देवेश कुमार ने बताया कि शहर के अंदर की व्यवस्था पुलिस देखती है। सूचना मिलने पर हमने स्टाफ भेजकर सहयोग करके जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें