फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कोर्ट के वारंट के बाद भी पकड़ में नहीं आए शहर कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अदालत के आदेश के बावजूद कोतवाली फर्रुखाबाद के प्रभारी दरोगा दर्शन सिंह सोलंकी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने शनिवार को सात दिनों के कारावास की सजा सुनाते हुए पुलिस अधीक्षक को सोमवार तक शहर कोतवाल को अदालत में पेश करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

अदालत के आदेश की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी कहीं चले गए गए हैं। तिकोना चौकी इंचार्ज संजीव कुमार को कोतवाली का कार्यभार सौंप दिया गया है। प्रभारी कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें हाल ही में चार्ज मिला है और दर्शन सिंह सोलंकी दबिश पर गए हैं। वहीं सीओ सिटी अभय कुमार वर्मा ने कहा कि उन्होंने अभी चार्ज लिया है और मामले की जानकारी नहीं है। कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उन्हें वारंट तामील कराने के निर्देश दिए थे। दर्शन सिंह सोलंकी राजकीय कार्य से बाहर हैं। इस कारण वारंट तामील नहीं कराया जा सका। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो दर्शन सिंह सोलंकी गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में पेश नहीं हुए। वह सजा के विरुद्ध स्थगन आदेश लेने के लिए उच्च न्यायालय गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें