फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस शोभायात्रा में उमड़े मसीह समाज के लोग

Wed, 24 Dec 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर मसीह समाज ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में चल रहे मसीह समाज के लोग प्रभु यीशु मसीह की याद में गीत गा रहे थे। रथों पर सवार सेंटाक्लाज के स्वरूप में बच्चे देखते ही बन रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब 5 बजे सीएनआई चर्च बढ़पुर से क्रिसमस शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर सवार लोग बैठे थे। उसके पीछे रथों पर प्रभु यीशु, सांता क्लाज, बादशाह, फरिश्ते के स्वरूप में सजे नन्हें-मुन्ने बच्चों की झांकियां थीं।

सबसे पीछे राजा हेरोदेस के दरबार की झांकी थी। समाज के लोग मेरा मसीह जन्मा, प्यारा मसीह जन्मा, पापिन का तारणहारा जन्मा गीत पर थिरक रहे थे। युवतियों में गजब का उत्साह था। शोभायात्रा बढ़पुर चर्च से होते हुए लालबाग, लालदरवाजा, लालसराय, घुमना बाजार, त्रिपोलिया चौक, स्टेट बैंक गली, नितगंजा से होते हुए
विज्ञापन


वापस सीएनआई चर्च बढ़पुर पहुंची।  व्यापारी नेता संजय गर्ग और निमिष टंडन ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर शोभायात्रा का स्वागत किया। संजय गर्ग ने पादरी किशन मसीह को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष हेराल्ड अभिताभ, सचिव रोजीशन विश्वासी, पप्पनमियां वारसी, एलिस दयाल, विजय दयाल, रीतेश सिंह, सुनील विक्टर, डा. पी. कुजूर, सोलोमन दयाल, एलिस दयाल, रामप्रसाद, जार्डन राज, राहुल जार्ज, एएस विलकिंसन, अमित मसीह, आशीष जोयल, विजय दयाल, सुमन दयाल, जगदीप लाल, आशा सी. लाल, डा. दीप्ति मसीह, रितेश औलिव सिंह आदि मौजूद रहे।

केक काट कर बोले, मेरी क्रिसमस
कायमगंज। क्रिसमस डे  पर किरन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस ट्री सजाया। सेंटाक्लाज बने बच्चे ने केक काटकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।

किरन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने जिंगल बेल, आई एम हैप्पी आदि गीतों पर नृत्य किया। एक बच्चे ने सांताक्लाज के  वेष में बच्चों को उपहार वितरित किए। बच्चों ने आक र्षक क्रिसमस ट्री भी सजाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरु पॉल ने बच्चों को क्रिसमस और नववर्ष की बधाई दी। उपप्रधानाचार्य जैंनसी पॉल ने प्रभु यीशु के जन्म की जानकारी बच्चों को दी। इस दौरान बीनू एंगस्टीन, मोहम्मद आकिब खान, हनीफ खान, शिवांगी मिश्र, दीप्ती मिश्र, संगीता कटियार, कविता श्रीवास्तव, नजमा जमाल, शाफिया खान,
विज्ञापन


मनी सिंह, आरती गुप्ता, योगेश यादव, सरस्वती देवी, जोंसी, नीनू, स्वीटी, दीपमाला वर्मा, प्रीती वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें