फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों में एक को दबोचा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रात के वक्त घर में घुसे चोरों में से एक को परिजनों ने दबोच लिया। उसकी पिटाई करने के बाद थाने में सौंप दिया। पीड़ित ने तहरीर भी दे दी।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के मोहल्ला हाता शफी खां निवासी मोहम्मद अकील शुक्रवार रात घर में परिवार सहित सो रहे थे। रात करीब पौने दो बजे तीन-चार युवक दीवार फांदकर घर में घुसे। घर में रखा एक मोबाइल लेकर भागने लगे तभी घर के अकील की नींद खुली गई उन्होंने शोर मचा दिया। भागते वक्त एक युवक को उन्होंने देख भी लिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग भी आ गए। अकील ने चोरों का पीछा किया और एक चोर को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। थाना इंस्पेक्टर अजय नारायण ने बताया कि जिसे पकड़ कर लाए, वह नाबालिग है। उसका कहना है कि वह छत पर सो रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें