फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरदोजी व्यापारी के घर से 7 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परिवार सहित गांव गए एक जरदोजी कारोबारी के घर से चोरों ने नगदी, जेवरात समेत 7 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। चोर मकान के मुख्य गेट के ताले तोड़कर घर में घुस गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला शमशेर खानी निवासी जरदोजी फकीरे खां 14 मई को परिवार सहित अपने गांव दौलतपुर चकई गए थे। 16 मई को वह घर लौटे तो मुख्य गेट के ताले टूटे थे। चोरों ने बरामदे में लगे चैनल और कमरों के ताले तोड़ दिए थे। घर में रखी अलमारी में ही लॉकर की चाबियां रखीं थीं।
चोरों ने लॉकर से 25 हजार की नगदी, सोने का एक नेकलेस, एक छपका, एक जोड़ी झुमकी, 4 चूड़ी, 3 अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक नथनी, चांदी की एक जोड़ी पायल, करीब 75 हजार रुपये के 3 लहंगे समेत 7 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। फकीरे लाल ने पुलिस को सूचना दी। बजरिया चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें