फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के बीस मोबाइल समेत एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तीन दिन पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बीस मोबाइल बरामद कर लिए। युवक का दूसरा साथी जिला बदर में वांछित होने पर गुरुवार को ही जेल चला गया था। बरामद हुए मोबाइलों की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पुलमंडी निवासी सचिन गुप्ता की सेंट्रल बैंक के पास अनाया मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान है। 11 अगस्त को चोर उनकी दुकान के ताले तोड़कर तीन लाख रूपये के मोबाइल चोरी करके ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी थी। पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों के फोटो कैद हो गए थे। पुलिस ने उन्हीं फुटेज की मदद से भूसा मंडी निवासी लालू उर्फ रामसेवक दुबे को पकड़ लिया। वह इससे पहले थाना कमालगंज की मिठाई वाली गली में रहता था।
पुलिस ने पूछताछ के बाद लालू की निशानदेही पर चोरी गए मोबाइलों में से 20 मोबाइल बरामद कर लिए हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग दो लाख रुपये है। लालू ने बताया कि उसने मोहल्ला गोला कोहना निवासी हुल्ली उर्फ श्याम के साथ मिलकर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने हुल्ली को जिला बदर के मामले में वांछित होने पर गुरुवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वार्ता में एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, एएसपी राम प्रताप, सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड, कोतवाल जय प्रकाश पाल, एसओजी प्रभारी दिनेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें