फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल विक्रेता के घर से नगदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी देखती महिला। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की घनी आबादी में फल विक्रेता के घर से नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी हो गए। फल विक्रेता परिवार समेत छत पर सो रहा था। चोर दरवाजे की दराज से हाथ डालकर कुंडी खोल घर में दाखिल हुए थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला बाग रुस्तम निवासी असलम पुत्र जावेद फल बेचने का काम करते हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे वह परिवार के साथ छत पर सोने चले गए। गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे कमरे में आए, तो अलमारी खुली पड़ी थी। उसका सामान फैला था। यह देख वह दंग रह गए। देखा कि गली में खुलने वाले दरवाजे की कुंडी भी खुली थी।
अलमारी में रखी, चेन, झुमकी, बेसर, पायल आदि जेवरात समेत 20 हजार की नगदी पार कर ले गए। सूचना पर तिकोना चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे। असलम ने बताया कि उनकी बहन शमसाबाद में हैं। उनके बेटे की शादी है। इस लिए वह मकान बनवा रही हैं। बीते दिनों उन्होंने जो जेवरात बनवाए थे और वह यहीं रख गईं थीं। वह जेवरात भी चोरी हो गए हैं। उन्होंने चौकी पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें