फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला का टेंपो से जेवर व नकदी रखा बैग गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। शहर के कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला सातनपुर निवासी कालेश्वर की पत्नी सीता अपने मायके आंबेडकर नगर तकीपुर में बहन की शादी में 24 फरवरी को आई थी। बृहस्पतिवार को वह टेंपो से सातनपुर जा रही थी। चालक ने सीट के पीछे कपड़ों का बैग रखवा दिया था। हवाई पट्टी के पास उसकी नजर सीट के पीछे पड़ी तो बैग गायब था। उसने टेंपो रुकवाकर चालक को जानकारी दी। चालक ने उसे वहीं उतार दिया और चला गया। इस पर महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इसमें कहा कि बैग में कान के झाले, सोने का पेंडेंट, चांदी की कमर की पेटी व दो हजार रुपये रखे थे। पुलिस ने दो टेंपो चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें