फर्रुखाबाद। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शुक्रवार को तीसरे दिन भी सीएचओ हड़ताल पर रहे। इससे आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (हेल्थ वेलनेस सेंटर) के ताले नहीं खुले। इससे स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं।
जनपद के 165 आरोग्य मंदिरों पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर (सीएचओ) तैनात हैं। सभी सीएचसी शासन से ऑनलाइन हाजिरी का आदेश का विरोध करने के साथ अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर बुधवार से हड़ताल पर चले गए। शुक्रवार को भी हेल्थ वेलनेस सेंटरों के ताले न खुलने से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकीं। एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ.पिंकी जोवल ने सीएमओ को हड़ताल करने वाले सीएचओ के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिये थे। फिलहाल कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश के सीएचओ हड़ताल कर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार सीएचओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
-