फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भिड़ौर के पास कटा चिलसरा रोड, 35 गांवों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर से चिलसरा होकर शमसाबाद जाने वाली सड़क पर तीन-तीन फीट बाढ़ का पानी भरा है। इससे आसपास के करीब 35 गांव जलमग्न हैं। परेशान लोग सड़क किनारे पन्नी डालकर रहने को मजबूर हैं। खेतों में खड़ी फसलें भी गल जाने से लोग परेशान हैं।
सदर तहसील से चिलसरा होकर शमसाबाद के लिए स़ड़क मार्ग है। करीब 12 दिन से गंगा की बाढ़ का पानी भिड़ौर मोड़ से अमिलापुर रोड तक भरा है। करीब तीन स्थानों पर स़ड़क कटने और तीन-तीन फीट पानी होने से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है। शहर में काम की खातिर कुछ लोग साइकिल और पैदल आने को मजबूर हैं। भिड़ौर के पास बनी दूसरी पुलिया पर काफी जलभराव है। दो दिन से गंगा में पानी बढ़ने से दक्षिण दिशा की ओर बहाव भी तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीण दनियापुर से बेनीनगला होकर अर्रापहाड़पुर मार्ग से मुख्यालय जाने को मजबूर हैं। बाढ़ का जलभराव होने से करीब 35 गांवों के लोग चिलसरा गांव के पास तक सड़क किनारे पॉलिथीन डालकर गुजारा करने पर मजबूर हैं। जानवरों को भी सड़क पर ही बांध लिया गया है। प्रशासन ने इन बाढ़ पीड़ितों की अभी तक कोई सहायता नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें