फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को गलत पाठ पढ़ाते मिलीं प्रधानाध्यापिका

Thu, 26 Nov 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बीएसए के गोद लिए स्कूल में बच्चों को प्रधानाध्यापिका गलत पाठ पढ़ाते मिलीं। अंग्रेजी के कई विलोम शब्द उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर गलत लिख रखे थे। इस संबंध में प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित प्राथमिक विद्यालय को बीएसए ने गोद लिया है। गुरुवार को इस स्कूल की प्रधानाध्यापिका पदमा कुमारी ने अंग्रेजी के विलोम शब्द ब्लैकबोर्ड में लिखकर कापी में लिखने के लिए कहा। प्रधानाध्यापिका ने फैट के विलोम शब्द में थिन के स्थान पर थीन और ड्राई के विलोम शब्द में वेट के स्थान पर वैट लिखा था।

अमर उजाला संवाददाता ने जैसे ही ब्लैकबोर्ड में फ्लैश मारा तो प्रधानाध्यापिका ने उसे मिटा दिया। प्रधानाध्यापिका का कहना था कि ऐसी छोटी-मोटी गलती तो हो जाती हैं। इस संबंध में प्रभारी बीएसए बेगीश गोयल ने बताया कि जब बच्चों को गलत शिक्षा ग्रहण कराई जाएगी तो उनका भविष्य कैसा होगा। वह इस मामले को दिखवाएंगे। प्रधानाध्यापिका को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें