कमालगंज में स्कूल चलो अभियान की रैली निकालते बच्चे।
- फोटो : FARRUKHABAD
हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले, आठवीं तक कोई भी बच्चा स्कूल न छोड़े। इसको लेकर बच्चों ने रैली निकालकर शिक्षा की अलख जगाई। रैली में अधिकारी नदारद रहे। कुछ बच्चों ने ही शिक्षकों के साथ सड़क पर व्यवस्था के लिए कमान संभाली।
रेलवे रोड स्थित परिषदीय विद्यालयों के परिसर में पांच विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। यहीं पर नगर पंचायत कार्यालय के निकट स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय के छात्र भी पहुंचे। खंड शिक्षा अधिकारी, सह समन्वयक व न्याय पंचायत समन्वयक के मौजूद न होने से बिना झंडी के ही रैली रवाना हुई।
रेलवे तिराहा से मुख्य मार्ग होते हुए नगर पंचायत कार्यालय से रेलवे रोड होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। रैली में शामिल कुछ बच्चे शिक्षकों के साथ सड़क पर व्यवस्था बनाते हुए चल रहे थे। प्रधानाध्यापिका बीना पांडेय, कदीर अहमद, तिलत अफरोज, शीला सक्सेना, जमीर अहमद, ममता औदीच्य, शबनम, प्रीति, गरिमा व राममोहन आदि भी मौजूद रहे।