संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद। एसीएमओ ने मंगलवार शाम सीएचसी का निरीक्षण किया तो टीकाकरण से छूटे बच्चों के सूची में भी नाम शामिल नहीं मिले। इस पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी को पुन: सर्वे कराकर सूची बनाने के निर्देश दिए।
एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव ने निरीक्षण के दौरान सीएचसी में गंदगी देख नाराजगी जताई। उन्होंने बैठक कर मिशन इंद्रधनुष के तहत चल रहे टीकाकरण की समीक्षा की। टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों के नाम सूची में शामिल न होने पर सीएचसी प्रभारी डॉ.सरवर इक़बाल को चेतावनी दी कि फिर से सर्वे कराकर छूटे बच्चों के नाम सूची में शामिल कराएं।
टीकाकरण के दूसरे चरण में इन बच्चों को संतृप्त किया जाए। उन्हाेंने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक व नर्सिंगहोम सील किए जाएं। शिकायत मिलेने पर तत्काल जांच कर कार्रवाई करें। एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव ने बताया कि कायमगंज के स्वास्थ्य उपकेंद्र कुबेरपुर में टीकाकरण रिपोर्ट अधूरी मिलने पर आशा मुमताज व एएनएम वंदना को नोटिस दिया गया है।