कलक्ट्रेट में बच्चों के साथ धरने पर बैठी महिला। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दरोगा पर मकान कब्जा कराने का आरोप लगाकर महिला पांच बच्चों के साथ कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठ गई।
महिला का आरोप है वसीयत के मामले में कोर्ट में मुकदमा भी विचाराधीन है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया निहालचंद्र निवासी शमा बुधवार को पांच बच्चों के साथ कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठ गई। महिला ने आरोप लगाया कि 14 नवंबर को पति इरफान ने ननद फिरदौस जहां के खिलाफ घर का सामान फेंकने का प्रार्थना पत्र दिया था।
मामले में तिकोना चौकी इंचार्ज अवधेश अवस्थी सिपाहियों के साथ घर पर आए और कहा कि वसीयत फिरदौस जहां के नाम है।
गाली गलौज कर सामान फेंकने लगे। विरोध करने पर पति को झूठे मुकदमे में बंद करने की धमकी दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शमा के ससुर ने ननद फिरदौज जहां के नाम पर रजिस्टर्ड वसीयत की है।
उन्होंने किसी को कब्जा नहीं कराया है।