फर्रुखाबाद। ससुराल में दो मंजिला मकान की छत से गिरकर घायल दामाद की मौत हो गई।
कमालगंज थाने के गांव भोलानगला निवासी पप्पू (45) पुत्र प्रेमचंद्र शहर कोतवाली के रामलीला गड्ढा में दूसरी पत्नी के पिता की तेरहवीं में आया था। बुधवार रात दो बजे वह मकान की दूसरी मंजिल से पीछे एक खाली प्लाट में जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर रामलीला गड्ढा स्थित ससुराल पहुंचे। कादरीगेट चौकी प्रभारी हरिओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि रात में धोखे से पप्पू नीचे गिर पड़ा था। पप्पू की पहली पत्नी वरुणा से एक बेटा कन्हैया लाल है। दूसरी पत्नी सुमन से बच्चा नहीं है। उसके दो भाई कैलाश, अमरपाल एवं दो बहनें चंपा और रेखा हैं। पप्पू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।