फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर एसडीएम, सीओ का छापा, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। अलीगढ़ में शराब पीने से 45 लोगों से अधिक की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। इसी के बाद कायमगंज एसडीएम ने सीओ और आबकारी विभाग की टीम के साथ शराब की दुकानों पर छापा मारा। वहां स्टाक के अलावा पत्रावलियां भी चेक कीं।
विज्ञापन

कायमगंज एसडीएम नरेंद्र कुमार, सीओ राजवीर सिंह और आबकारी इंस्पेक्टर शरद कुमार ने पुलिस बल के साथ थाना चौराहे, रोशनाबाद, रमापुर जसू में कई शराब की दुकानों पर छापा मारा। दुकानों पर युवक बिना मास्क के शराब खरीदते मिलने पर एसडीएम ने फटकार लगाई। दुकानों पर सैनिटाइज और सफाई न मिलने पर सेल्समैनों को हड़काया। एसडीएम ने बताया कि शराब की दुकानों का निरीक्षण में सफाई के निर्देश दिए हैं। रात आठ बजे दुकानें बंद करने के निर्देश दिए।
आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष आरके रावत भी मौजूद थे। अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार दरोगा बलवीर सिंह ने कस्बा निवासी राजीव कुमार के घर पर छापा मारा। घर पर 31 पौव्वा देशी व अंग्रेजी शराब के मिले। घर में उनकी पत्नी पूनम को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें