फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म कर चार लाख के जेवर हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। मोबाइल से छात्रा के फोटो निकाल कर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके साथ ही चार लाख रुपये के जेवर हड़प लिए। अब दोनों युवक छात्रा को ब्लैकमेल करके दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। छात्रा ने दोनों युवकों पर यह आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलते ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर तहरीर दी है। छात्रा ने बताया कि 30 नवंबर को वह पड़ोसी युवक के घर पर मोबाइल चार्ज करने के लिए लगा आई थी।
युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा के मोबाइल से उसके फोटो निकाल लिए। दोनों युवक छात्रा को फोटो दिखा कर ब्लैकमेल कर छेड़छाड़ करने लगे। 3 दिसंबर को दोनों उसके घर पर आए और खाने की चीज में नशीली दवाई मिलाकर दादी को खिला दी।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म कर चार लाख के जेवर अलमारी से निकाल लिए और दस हजार रुपये भी धमकाकर ले लिए। दोनों युवक अब फोटो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। दरोगा एहसान उल्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें