फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चैलेंजर इलेवन ने एपी वारियर्स को 92 रनों से हराया

Tue, 25 Nov 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-12 स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एफसीएल टूर्नामेंट में चैलेंजर इलेवन ने एपी वारियर्स कायमगंज को 92 रनों से करारी शिकस्त दी। ऑल राउंडर प्रदर्शन करने वाले उत्कर्ष कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

सोमवार को फर्रुखाबाद क्रिकेट लीग (एफसीएल) में खेले गए मैच में चैलेंजर इलेवन के कप्तान निखिल कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम के तीन खिलाड़ी पांच ओवर में ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम निर्धारित 25 ओवर में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। साहिल ने 49, निखिल यादव ने 40 व उत्कर्ष ने 23 रन बनाए।
एपी वारियर्स के गेंदबाज प्रताप कुमार ने तीन, ऋषि यादव व विराट ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एपी वारियर्स कायमगंज की टीम 101 रनों पर ऑलआउट हो गई। यशवेंद्र यादव ने 33, वैभव कुमार ने 18 और कुशल ने 13 रनों की पारी खेली। उत्कर्ष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपनी झोली में डाले। निखिल व अर्पित ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने ऑल राउंडर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी उत्कर्ष को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की। अंपायरिंग रफीकुल अंसारी, धीरेंद्र कुमार व स्कोरिंग सुहानी राठौर ने की। इस अवसर पर डॉ. अमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें