फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिना पंजीकरण खाद्य कारोबार करने में दो दुकानों का चालान

Wed, 22 May 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक्सपायरी कोल्ड डि्रंक बिकने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। बिना पंजीकरण खाद्य कारोबार करने में दो दुकानों का चालान किया गया।
विज्ञापन


कायमगंज क्षेत्र के गांव पपड़ी खुर्द में एक्सपायरी कोल्ड डि्रंक पीने से लोगों की तबियत खराब होने की शिकायत की गई। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार व डॉ.शैलेंद्र रावत गांव पहुंचकर मो.रफी की दुकान पर पहुंचे। वहां मो.रफी की पत्नी मौके पर मिलीं। जांच के दौरान एक्सपायर कोल्ड डि्रंक नहीं मिली। बिना पंजीकरण खाद्य कारोबार करने में दुकान का चालान किया गया। इसके अलावा गांव में राहुल शाक्य उर्फ रोहित कुमार का काव्या किराना स्टोर भी बिना पंजीकरण चलते मिला। इस पर अधिकारियों ने चालान कर दिया। सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाह नवाज हैदर आबिदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें