फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिना पंजीकरण खाद्य कारोबार करने में चार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को शहर में अभियान चलाया। इस दौरान बिना पंजीकरण खाद्य कारोबार करने व दुकान में गंदगी मिलने पर चार दुकानों का चालान किया गया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, डॉ.शैलेंद्र रावत ने शहर में खाद्य पदार्थ की दुकानों पर छापा मारा। शहर के रेलवे रोड स्थित सूरज पाल बिना पंजीकरण कराए ही खाद्य कारोबार करते मिले। टीम आवास विकास कालोनी पहुंची। वहां खाद्य कारोबार कर रहे राजेंद्र कुमार, लोहिया अस्पताल के पास राहुल सक्सेना व प्रमोद कुमार का भी पंजीकरण नहीं मिला। दुकानों पर सफाई व्यवस्था भी खराब पाई गई। इस पर चारों दुकानों का चालान करने की संस्तुति की गई। सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाह नवाज हैदर आबिदी ने बताया कि चारों दुकानों का चालान किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें