फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की दम पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन लूटी

विज्ञापन
महिला से चेन लुटने की घटना स्थल पर निरीक्षण करती स्वाट टीम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की दम पर तीमारदारी में नर्सिंगहोम जा रही महिला से सुबह चेन लूट ली। चेन बचाने को महिला ने एक बदमाश से भिड़ गई। उसे बचाने को चीख पुकार भी मचाई। पर कोई नहीं आया। इस पर बदमाश महिला को धक्का देकर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पर कार्रवाई के नाम पर आवास विकास व पांचाल घाट चौकी पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
आवास विकास निवासी रिटायर्ड शिक्षक रामबहादुर की पत्नी गया देवी शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे लकूला-मसेनी मार्ग स्थित नर्सिंग होम में अपने गांव की महिला को प्रसव होने पर उसे देखने जा रही थीं। जब वह लकूला-मसेनी मार्ग पर गंगाशील अस्पताल के सामने पहुंची तभी बाइकसवार लुटेरे आ गए। इन लोगों ने गया देवी को तमंचे के बल पर रोक लिया।
विज्ञापन

लुटेरों ने उनके गले में पड़ी चेन तोड़ ली। इस पर गया देवी एक लुटेरे से भिड़ गईं और लोगों को आवाज देकर बचानेेे की गुहार भी लगाई। लेकिन कोई भी उन्हें बचाने नहीं आया। लुटेरे गया देवी को धक्का देकर बाइक से फरार हो गए। गया देवी ने घटनास्थल से सौ मीटर दूर खड़ी पुलिस की जीप पर बैठे सिपाही से लुटेरों का पीछा करने के लिए कहा।
सिपाही ने सौ नंबर डायल करने की सलाह दी। साथ ही बताया कि इसके बाद ही वह मौके पर जाकर कार्रवाई कर सकेंगे। गया देवी की सूचना पर यूपी 100 के अलावा आवास विकास चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। महिला ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे ने काली शर्ट पहनी थी।
लुटेरों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी। गयादेवी पति रामबहादुर के साथ में एसपी डॉ. अनिल मिश्रा से फरियाद लगाने उनके कार्यालय में पहुंचीं। एसपी ने घटना के जल्द खुलासे का भरोसा दिया।
चौकी पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही
रिटायर्ड शिक्षक रामबहादुर ने बताया कि चौकी आवास विकास में वह पत्नी से चेन लूट की तहरीर देने गए। चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी ने निरीक्षण के बाद बताया कि यह घटना पांचाल घाट चौकी क्षेत्र की है। इस पर पांचाल घाट चौकी पर तहरीर दी।
स्वाट टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे
एसपी के आदेश पर स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने आसपास के नर्सिंग होम पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। टीम ने सीसीटीवी फुटेज का रिकार्ड लेकर सुरक्षित कर लिया है। टीम प्रभारी कुलदीप ने बताया कि डाटा ले लिया गया है। महिला से लुटेरों का हुलिया जानने के बाद फुटेज को देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें