फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल में उम्रकैदी ने लगाई फांसी

Thu, 28 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल में उम्रकैदी ने सोमवार की रात तन्हाई बैरक में अंगौछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल अधीक्षक ने मामले की सूचना आलाधिकारियों को दी तो डीआईजी ने बुधवार को जेल पहुंच कर अफसरों से पूछताछ की।
विज्ञापन


जिला हरदोई थाना पाली के गांव पांडेयपुर निवासी रामसागर उर्फ साधू (50) सेंट्रल जेल में हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। रविवार को रामसागर की पत्नी रामबेटी दो पुत्रों को लेकर जेल में मिलाई करने आई थी। उसने पत्नी रामबेटी से एक हजार रुपये मांगे। पत्नी ने पांच सौ रुपये दिए तो दोनों में विवाद होने लगा। रुपये न देने पर कैदी ने पत्नी पर हमला कर दिया।

बंदी रक्षकों ने जैसे तैसे महिला को बचाया और कैदी को अलग कर दिया था। बंदी रक्षकों ने इसकी जानकारी जेल अधिकारियों को दी तो जेल अधिकारियों ने कैदी को तन्हाई बैरक में डाल दिया था। सोमवार की रात रामसागर ने तन्हाई बैरक की दीवार में लगे कुंडे में अंगौछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब दो बजे जेल अधीक्षक वेदप्रकाश त्रिपाठी ने इसकी सूचना मृृतक के परिजनों को मोबाइल से दी।
विज्ञापन


एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह यादव ने मंगलवार को जेल पहुंच कर अफसरों से घटना की जानकारी ली। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। बुधवार को डीआईजी जेल एसके पांडेय ने जेल पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें