फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल कराने पर केंद्र व्यवस्थापक पर केस, परीक्षा निरस्त

Thu, 25 Feb 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के प्रबंधन वाले विद्यालय सिद्धार्थ हायर सेकेंड्री स्कूल नगला चंपल में बुधवार को सरेआम नकल पकड़ी गई। इस पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रथम पाली में इस विद्यलाय में हुई हाईस्कूल गणित और गृह विज्ञान की परीक्षा निरस्त कर दी गई। यूपी बोर्ड को भेजी रिपोर्ट में केंद्र को ब्लैक लिस्टेड करने की सिफारिश की गई है। 
विज्ञापन


कायमगंज एसडीएम अजीत कुमार सिंह ने 23 फरवरी को सुबह करीब नौ बजे सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के प्रबंधन वाले विद्यलाय सिद्धार्थ हायर सेकेंड्री स्कूल नगला चंपल में छापा मारा।  एसडीएम के पहुंचते ही कमरों से परीक्षार्थी इधर-उधर भागने लगे। कक्षा संख्या पांच में 30 परीक्षार्थी उपस्थिति पंजीका में दर्ज थे, लेकिन मौके पर सिर्फ सात मिले। तीन छात्र कहां गए, इसकी जानकारी कक्ष निरीक्षक नहीं दे सकीं।

कक्ष संख्या छह में 30 परीक्षार्थियों में सिर्फ 17 उपस्थित मिले। कक्ष संख्या सात में 30 में 24 परीक्षार्थी बैठे मिले तो कक्ष संख्या आठ में 35 की जगह 37, कक्ष संख्या नौ में 35 की जगह 42 और कक्ष संख्या 10 में 26 की जगह 29 परीक्षार्थी मिले। उपस्थिति पंजिका से अतिरिक्त परीक्षार्थियों के होने के बारे में न तो कक्ष निरीक्षक जवाब दे सके और न ही केंद्र व्यवस्थापक योगेंद्र सिंह। यहां तक की स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी परीक्षार्थियों की संख्या को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


एसडीएम ने चेकिंग के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई। जिलाधिकारी के आदेश पर मेरापुर थाने में केंद्र व्यवस्थापक एवं सात कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुबह पाली में हुई परीक्षाएं निरस्त करने के साथ ही केंद्र को ब्लैक लिस्टेड करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें