फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सचिव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी स्थित कार्यालय में शनिवार को आलू विकास एवं विपणन संघ बोर्ड की बैठक हुई। सचिव के खिलाफ दिया गया निंदा प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। इससे अध्यक्ष को मुंह की खानी पड़ी।
विज्ञापन


आलू विकास एवं विपणन संघ के चेयरमैन (सभापति) विमल कटियार व सचिव मुकेश कुमार के बीच कई माह से खींचतान चल रही है। शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में सभापति के साथ डायरेक्टर राजवती बाथम, अनुराधा चौहान, सुशील द्विवेदी, अमित दोहरे, मौजूद थे।
अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक कानपुर मंडल उदयभानु सिंह व एआर कोऑपरेटिव अजय पालीवाल की मौजूदगी में पिछली 26 जून को हुई बैठक में दिए गए प्रस्तावों पर विचार किया गया। फतेहपुर के गौरीपुर निवासी मृत कर्मचारी संतोष कुमार के पुत्र मोहित ने मृतक आश्रित में नियुक्त करने का अनुरोध किया था। बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा आलू संघ के सचिव मुकेश कुमार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी रखा गया। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच की। शैक्षिक प्रमाणपत्रों के अनुसार मुकेश कुमार अप्रैल 2027 में 60 वर्ष की आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आरोपों की पुष्टि न होने से सचिव को क्लीनचिट मिल गई। अब मुकेश अपने पद रहकर धान की खरीद व अन्य सभी पदीय कार्य करेंगे।
19 अक्तूबर को सचिव मुकेश कुमार ने सभापति विमल कटियार के खिलाफ एसपी से शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि 18 अक्तूबर को करीब तीन बजे खाद वितरण के दौरान सभापति विमल कटियार अपने 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के साथ आए और 50 बोरी डीएपी देने को कहा। जब आईडी व पैसे जमा कराने की बात कही तो गालीगलौज कर धमकी दी गई।
एआर कोऑपरेटिव अजय पालीवाल ने बताया कि बोर्ड की बैठक में सचिव मुकेश के खिलाफ निंदा प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया। मृतक आश्रित में मोहित की नियुक्ति करने को मंजूरी दी गई है। आलू संघ अध्यक्ष विमल कटियार ने बताया कि उन्होंने सचिव के खिलाफ कोई निंदा प्रस्ताव नहीं दिया था। अब उनका सचिव से कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें