फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रेम व सौहार्द के साथ मनाएं होली और रमजान

Sun, 02 Mar 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक में बोलते पालिकाध्यक्ष डॉ. शरद कुमार व मौजूद लोग। - फोटो : कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक में बोलते पालिकाध्यक्ष डॉ. शरद कुमार व मौजूद लोग।
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली परिसर में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक में होली और रमजान को लेकर चर्चा की गई। सभी से आग्रह किया कि त्योहारों को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। हुड़दंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार श्रृजन कुमार ने कहा त्योहारी माहौल में अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी। नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार ने नगर के सांप्रदायिक सौहार्द की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां दोनों समुदायों के लोग हमेशा से एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं। सुख-दुख में साथ रहते हैं।
कहा कि रमजान और होली इसी माह हैं, दोनों पर्वों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इंस्पेक्टर रामअवतार ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। रमजान से संबंधित किसी तरह की समस्या होती है तो तत्काल पुलिस को बताएं। कहा कि पुलिस अराजकतत्वों से निपटने के लिए हर समय तैयार है। उन्होंने कहा डीजे पर प्रतिबंध है, डीजे पर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

व्यापारी जितेंद्र रस्तोगी ने सभी से केमिकल युक्त रंग में रंगी कचरी बेचने से परहेज करने की बात कही। इस दौरान भाजपा नेता डॉ विकास शर्मा, व्यापारी नेता संजय गुप्ता, आदेश अग्निहोत्री, उमेश गुप्ता, अमित सेठ, सुहेल खान प्रधान, नाजिम कुरैशी, राहत अली, अलीम खां रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें