फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: सीडीओ ने लेखपाल पर कार्रवाई के लिए एडीएम को लिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमालगंज ब्लाॅक की ग्राम पंचायत करमचंदपुर में फर्जी हस्ताक्षर से समिति बनाने में प्रभारी सीडीओ ने लेखपाल पर कार्रवाई के लिए एडीएम को लिखा है। गबन में सचिव पर कार्रवाई के लिए बीडीओ नवाबगंज को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

गांव करमचंदपुर निवासी कुलदीप सिंह ने उप लोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह से शिकायत की थी। इसमें उन्होंने गांव के विकास कार्यों व खरीद में सचिव पर फर्जी बिल से लाखों का भुगतान कर गबन करने का आरोप लगाया था।
लेखपाल द्वारा गांव में भू-राजस्व समिति गठित कर उनके फर्जी हस्ताक्षर से उन्हें उपाध्यक्ष बनाने की शिकायत की थी। इस पर विशेष सचिव अनुराग पटेल ने जिलाधिकारी को सचिव व लेखपाल पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि करमचंदपुर के सचिव प्रभात कुमार यादव पर कार्रवाई के लिए उन्होंने बीडीओ नवाबगंज गगनदीप सिंह को जांच सौंपी है और एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। लेखपाल पर विधिक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए उन्होंने अपर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। लेखपाल पर राजस्व विभाग से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें