फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवनों का निर्माण न कराने में 10 सचिवों के वेतन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने रोका 10 सचिवों का वेतन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव के दौरान रुका पंचायत भवनों का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं कराए जाने पर ब्लॉक कमालगंज के 10 सचिवों का वेतन रोक दिया गया। वहीं सीडीओ की समीक्षा बैठक से गायब रहने के मामले में सचिवों का एक दिन का वेतन काटकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें लापरवाह ग्राम पंचायत सचिवों की कलई खुल गई। कमालगंज ब्लॉक में पंचायत भवनों के निर्माण से लेकर मनरेगा कार्यों में सर्वाधिक लापरवाही उजागर हुई। इस पर सीडीओ ने सचिवों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

पंचायत भवनों के निर्माण में रुचि न लेने के मामले में सीडीओ ने कमालगंज की ग्राम पंचायत देवरान गढ़िया के सचिव कपिल, अजीजलपुर व न्यामतपुर ठाकुरान के सचिव करन सिंह, कंधरापुर के सचिव आदित्य वर्मा, नगला खेम रैंगाई के सचिव बृजेश यादव के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी।
वहीं नगरिया गहलवारान की सचिव नीरू दीक्षित, कुम्हौली के सचिव आलोक दुबे, बिचपुरी के सचिव धर्मेंद्र पाल, टाडाबहरामपुुर के सचिव नरवीर सिंह, बिढ़ैल के सचिव मो.जीशान, भरतामऊ के सचिव प्रभात यादव का जून का वेतन रोक दिया। सभी सचिवों से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
बीडीओ राजेपुर सहित कई का वेतन कटा
विकास भवन में हुई बैठक से गैरहाजिर रहने के मामले में सीडीओ ने ब्लॉक राजेपुर के बीडीओ का एक दिन का वेतन काट दिया। वहीं ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष दुबे, कमालगंज के सचिव धर्मेंद्र सिंह पाल, बृजेश सिंह, एडीओ कृषि विनोद कुमार, सचिव मो.जीशान व विवेक कुमार का भी दो जून (एक दिन) का वेतन काट दिया गया है।
इसके अलावा तकनीकी सहायक मोहम्मदाबाद राघवेंद्र गंगवार, अवधेश यादव का एक दिन का मानदेय काटने, प्रशांत यादव का मानदेय रोकने, ग्राम रोजगार सेवक बढ़पुर प्रकाश गौतम का एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन

एपीओ कमालगंज को मनरेगा का काम धीमी गति से होने पर रोजगार सेवकों का मानदेय रोकने के आदेश दिए गए। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार मोहम्मदाबाद को सात सामुदायिक शौचालयों का स्वयं सहायता समूहों को भुगतान न करने में तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें