फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर सीडीओ ने बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगंज तराई में संचालित मदरसे में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां होने की जिलाधिकारी से शिकायत की गई। इस पर सीडीओ ने एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी की कमेटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव बहादुरगंज तराई निवासी इसराइल बक्सी, अमजद खां, सलीम खां, वसीम खां आदि ने बुधवार को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की। इसमें कहा कि उनके गांव के कुछ लोग शामिलात भूमि पर मदरसा चला रहे हैं। इसमें सरकार व राष्ट्र विरोधी गतिविधियां भी चल रही हैं। उन लोगों ने जब शिकायत की तो संचालक ने मदरसा का नाम बदल दिया। एतराज जताने के बावजूद मदरसा संचालक असम, बिहार व दूसरे प्रांत के युवकों को लाकर राष्ट्र विरोधी गतिविधियां चला रहा है। मदरसा भवन का नक्शा दूध डेयरी के लिए पास कराया गया है। इसका पता भी भीकमपुरा कर दिया गया है। ग्रामीणों ने मदरसा संचालक से बाहर से लिए गए रुपये सरकारी खजाने में जमा कराने व कार्रवाई करने की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें