फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करथिया में सीडीओ ने सुनी समस्याएं, बनेंगी सड़कें

विज्ञापन
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद मे गांव करथिया में अतिक्रमण हटवाते सीडीओ। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के गांव करथिया में मुख्यमंत्री के आदेश पर मंगलवार को सीडीओ ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद गांव का निरीक्षण कर विकास कार्यों की हकीकत देखी। गलियों से अतिक्रमण हटवाया गया। सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल लगाकर कब्जे का मामला मिलने पर कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, विधवा, वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों की सूची बनाई गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव करथिया में 30 जनवरी को बंधक बनाए गए 25 बच्चों को मुक्त कराकर शातिर सुभाष को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने 7 फरवरी को लखनऊ में बच्चों व अधिकारियों को सम्मानित किया। साथ ही गांव को सरकारी योजनाओं से संतृप्त करने के आदेश दिए।
इसी के अनुपालन में डा.राजेंद्र पैंसिया ने डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला, डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी, पीडी राजमणि वर्मा आदि के साथ गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव के विजय पाल, रतनप्रकाश व रक्षपाल के दरवाजे पर गली में अतिक्रमण मिलने पर हटवाया।
विज्ञापन

सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल लगाकर कब्जा करने में विनोद कुमार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक आशीष यादव ने बताया कि बारिश में छत टपकती है। सात वर्ष पूर्व बने अतिरिक्त कक्ष जर्जर होने पर जांच के आदेश दिए।
इसके साथ ही ग्राम प्रधान पति हरवीर सिंह को आपरेशन कायाकल्प में स्कूल की मरम्मत आदि करवाने को कहा। गली निर्माण आदि विकास कार्यों के लिए प्रधान ने कहा कि पर्याप्त बजट नहीं है। ग्राम निधि के खाते में मात्र पांच लाख रुपये ही शेष हैं। इस पर सीडीओ ने बैठक कर निष्कर्ष निकालने का भरोसा दिया।
गांव में यह होंगे विकास कार्य
सीडीओ ने गांव में गंदगी देख नाराजगी जताई। गांव के तालाबों का मनरेगा से सुंदरीकरण कराने के आदेश दिए। गांव को कस्बे से जोड़ने के लिए करथिया से किलमापुर तक करीब 1.5 किमी सड़क जिला पंचायत से बनाने के निर्देश दिए। वहीं गांव से जैतपुर तक करीब 1.5 किमी सड़क क्षेत्र पंचायत से बनवाने को कहा। युवाओं के लिए गांव में मॉडल जिम सेंटर बनाया जाएगा।
सत्यापन के बाद फाइनल होगी लाभार्थियों की सूची
जिला पंचायत राज अधिकारी अमित कुमार त्यागी ने बताया कि गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से समस्याओं व विकास कार्यों की जानकारी ली गई है। सरकारी योजनाओं से गांव को संतृप्त करने के लिए विकास कार्यों व पात्र लाभार्थियों की सूची बनाई जा रही है। इसके साथ ही चयनित किए आवास, शौचालय, पेंशन आदि के लाभार्थियों का सत्यापन चल रहा है। तीन-चार दिन में सूची फाइनल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें