कमालगंज के गांव सियापुर में तालाब की खुदाई का निरीक्षण करती सीडीओ। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कमालगंज क्षेत्र के गांव सियांपुर में मनरेगा से हो रही तालाब खुदाई का सीडीओ एम.अरून्मोली ने निरीक्षण किया। यहां मस्टर रोल से 16 श्रमिक कम मिलने पर अधिकारियों को हिदायत दी।
सीडीओ ने जल शक्ति अभियान के तहत गांव में तालाब खुदाई का सुबह 10 बजे निरीक्षण किया। मस्टर रोल पर 54 श्रमिक थे, जबकि मौके पर 38 ही काम करते मिले। उन्होंने बीडीओ राजेश बघेल व सचिव को चेतावनी देेने के साथ श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर एक सप्ताह में काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कंतला बड़ा तालाब का निरीक्षण किया।
रोजगार सेवक ने बताया कि एक तालाब की भूमि पर ग्रामीण खेती कर रहे हैं। उन्होंने बीडीओ व एसडीएम को भूमि कब्जामुक्त कराकर तालाब का निर्माण कराने के निर्देश दिए।