फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने कायाकल्प का काम पूर्ण करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
गांव सिरोली में पार्क का शिलान्यास करते सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने आपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में हो रहा कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद के गांव गोसरपुर व नगला अखई स्थित प्राथमिक विद्यालयों का सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने निरीक्षण किया। उन्हें गांव सकवाई स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प का कार्य चलता मिला। सीडीओ ने शीघ्र काम पूरा करने को कहा।
इसके बाद सीडीओ गांव सिरौली पहुंचे। वहां उन्होंने नीव में पांच ईंटें लगाकर आदर्श पार्क का निर्माण शुरू कराया। कायमगंज के चिलौली पार्क की तर्ज पर निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें