कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की वार्डन, शिक्षकों व कर्मचारियों के
नवीनीकरण में किए गए खेल की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उनके
आदेश पर सीडीओ ने नवीनीकरण की पत्रावली तलब कर ली है। पिछले दिनों शासन के
आदेश को ताक पर रखकर नवीनीकरण के सहारे दो वार्डन और एक लेखाकार के स्कूलों
में फेरबदल किया गया था।
जिले में संचालित पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय
विद्यालयों की वार्डन, टीचर, लेखाकार, रसोइया, चपरासी और चौकीदार की
संविदाओं के 25 जून 2015 को हुए नवीनीकरण में शासन के आदेश ताक पर रख दिए
गए। कमालगंज की वार्डन आराधना शुक्ला को नवाबगंज और यहां की वार्डन शांति
मिश्रा को कमालगंज में दिखाकर नवीनीकरण किया गया। इनका
एक से दूसरे
विद्यालयों में तबादला कर दिया गया। राजेपुर की लेखाकार पिंकी कुशवाहा को
नवाबगंज में दिखाकर नवीनीकरण किया गया था। कमालगंज की लेखाकार प्रार्थना
पारासर और शमसाबाद की वार्डन भावना गंगवार की संविदा का नवीनीकरण नहीं किया
गया। इनकी संविदा समाप्ति का उल्लेख भी बीएसए ने अपने आदेश में नहीं किया।
वार्डन भावना
गंगवार का चार्ज फुलटाइम टीचर सुष्मिता अग्निहोत्री और
लेखाकार का चार्ज सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को देने का उल्लेख किया गया
था। इसकी शिकायत प्रार्थना पारासर ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से की।
डीएम के आदेश पर सीडीओ एसएन शुक्ल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज से
पत्रावली तलब कर ली है। बताया जा रहा है कि लेखाकार ने शिकायत में बीएसए पर
कई आरोप लगाए हैं।
यह है शासनादेश
एक कस्तूरबा गांधी
बालिका विद्यालय के कर्मी का स्थानांतरण किसी दूसरे कस्तूरबा विद्यालय में
नहीं किया जाएगा। अपरिहार्य एवं अपवादजनक स्थिति में पद रिक्त होने की दशा
में ही स्थानांतरण किया जाएगा। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को
पुष्ट प्रमाणों सहित कार्रवाई के लिए प्रस्ताव विचारण के लिए जनपदीय चयन
समिति के समक्ष प्रस्तुत
करना होगा। चयन समिति की संस्तुति के बाद
जिलाधिकारी की अनुमति प्राप्त करने के बाद ही स्थानांतरण किया जा सकता है।
इसका उल्लेख बेसिक शिक्षा विभाग सचिव हीरालाल गुप्ता के आदेश में किया गया
है।
कस्तूरबा में रिक्त पदों पर होगी तैनाती
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इसकी
अनुमति शासन से मिलते ही तैयारी शुरू कर दी गई है। रिक्त पदों की सूची
तैयार कर शासन को भेजी दी गई है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में
रिक्त पदों पर नियुक्ति किए जाने का आदेश बेसिक शिक्षा विभाग सचिव हीरालाल
गुप्ता ने दिया है। सचिव का आदेश आते ही रिक्त पदों पर चयन
किए जाने की
कवायद शुरू कर दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने रिक्त पदों की सूची तैयार
कर शासन को भेजी है। जिले में संचालित पांच कस्तूरबा गांधी बालिका
विद्यालयों में फुलटाइम टीचर के 10 पर रिक्त हैं। इनमें कायमगंज में 2,
राजेपुर में 3, शमसाबाद में 1, नवाबगंज में 3 और कमालगंज में एक पद है।
पार्ट टाइम टीचर का कमालगंज में एक पद
रिक्त है। उर्दू टीचर के कायमगंज,
राजेपुर, शमसाबाद, नवाबगंज में एक एक पद रिक्त हैं। लेखाकार का पद कमालगंज
में रिक्त है। मुख्य रसोइया का राजेपुर में एक पद और सहायक रसोइया का
शमसाबाद में पद रिक्त है। इन पदों पर भर्ती होगी। इसकी तैयारी शासन से आदेश
आने पर शुरू कर दी गई है।