नकली नोटों के साथ पकड़े गए आरोपी धीरज व गौरव। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नकली नोट सहित पकड़े गए दो युवकों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। उनके पास से पुलिस ने 100 व 200 के 164 नोट बरामद किए हैं।
दोनों युवक हरियाणा के पलवल से नकली नोट आए थे।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र क गांव भोपत नगला निवासी धीरज शाक्य व मोहल्ला ढुइया निवासी गौरव शाक्य को एसओजी व थाना पुलिस ने तीन दिन पहले नकली नोट सहित पकड़ा था।
इनके पास से 100 के 121 नकली नोट व 200 के 43 नोट बरामद हुए। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि हरियाणा के पलवल के एक युवक से संपर्क हुआ था। उसने ही नकली नोट दिए थे।
कुछ नोट बाजार में उन्होंने चला दिए थे। पुलिस ने पलवल के युवक के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन एसओजी को सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में मुकदमा दर्ज किया।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे।