फर्रुखाबाद। युवक के बैंक खाते से दो बार में 32 हजार रुपये निकल गए। शिकायत करने पर भी बैंक में समाधान नहीं हुआ।
पुलिस ने युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैनिक कालोनी नगला दीना निवासी राजीव सिंह कुशवाहा का आईसीआईसीआई बैंक शाखा फतेहगढ़ में खाता है।
30 मार्च को उसके खाते से 13 हजार रुपये निकल गए।
इसके बाद 20 अप्रैल को 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। राजीव सिंह ने बैंक जाकर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
बैंक के ट्रोल फ्री नंबर पर 22 अप्रैल को बात की। इसके बाद उनके एकांउट में 26 अप्रैल को 33 हजार रुपये वापस आने का मैसेज आया।
एक मोबाइल नंबर से काल आई और बताया कि 42 दिन तक रुपये नहीं निकाल सकेंगे।
6 जून को उसके खाते से 33 हजार रुपये फिर निकल गए। बैंक में जाकर शिकायत की तो कर्मचारियों ने मुकदमा दर्ज कराने की सलाह देकर वापस कर दिया।
पुलिस ने राजीव सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे की जांच अपराध इंस्पेक्टर कमलेश कुमार को दी गई।