शमसाबाद। नगर पंचायत के मोहल्ला कोटला निवासी किसान नाजिम परिवार सहित बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान के घर के बगल में खाली पड़े प्लॉट से चढ़कर छत पर पहुंचे चोर जीने के रास्ते नीचे उतर आए। चोरों ने कमरे की कुंडी खोलकर अंदर रखी अलमारी खंगाली और करीब 10 हजार रुपये, दो जोड़ी झुमकी व दो जोड़ी पायल चोरी कर लीं। खटपट की आवाज सुनकर गृहस्वामी की नींद खुल गई तब तक चोर जीने के रास्ते भाग चुके थे। कमरे में सामान बिखरा देख नाजिम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की। (संवाद)