अमृतपुर। बूथ में अनुपस्थित मिले पांच बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। तहसीलदार ने इस संबंध में थाने में तहरीर भेजी है।
तहसीलदार करमवीर सिंह ने रविवार को मतदान केंद्र के बूथ संख्या 45, 46, 47, 49 का निरीक्षण किया। बूथ संख्या 45 पर बीएलओ संगीता सिंह, बूथ संख्या 46 पर सुनीता देवी, बूथ संख्या 48 पर सुनीता सिंह, बूथ संख्या 49 पर सरिता देवी व बीएलओ अनुपम राठौर अनुपस्थित मिली थीं। तहसीलदार ने पांचों बीएलओ के खिलाफ थाने में तहरीर भेजी है। इसमें बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर लोक सभा निर्वाचन 2024 के लिए फोटो युक्त नामावली का विशेष पुनरीक्षण का काम चल रहा है। इसमें बीएलओ के द्वारा लापरवाही की जा रही है। एसओ मीनेश पचौरी ने बताया कि मोबाइल पर व्हाट्एप के माध्यम से तहरीर मिली है। लिखित तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी।