फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रिश्वतखोर लेखपाल पर मुकदमा दर्ज, निलंबित

Sun, 05 Nov 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रिश्वत लेते पकड़े गए कायमगंज तहसील के लेखपाल को पुलिस की एक टीम लखनऊ रवाना हो गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कायमगंज तहसील के कुरार में तैनात लेखपाल नरेश कुमार को कानपुर से आई एंटी करप्शन टीम ने नेत्रपाल यादव से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने कादरीगेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि पीड़ित नेत्रपाल ने थाने पर रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। इसके बाद शिकायत की जांच और लखनऊ ऑफिस से स्वीकृति लेने के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। टीम ने अपने साथ डीएम संजय कुमार सिंह से स्वीकृति लेकर भूमि व्यवस्था लिपिक अनुराग वर्मा निवासी बजाजा बाजार फतेहगढ़ और संपत्ति नगर क्षेत्र लिपिक संजय चौरसिया को साथ लेकर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। कहा कि लेखपाल के ट्रैप करने की पूरी तैयारी बघार स्थित मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज के पास की गई।
योजना के अनुसार लेखपाल को शिकायतकर्ता से रुपये लेते शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे कायमगंज बस अड्डा के पास एक ढाबा से दबोच लिया गया था। इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने बताया एंटी करप्शन की कोर्ट लखनऊ में है। इससे थाने की एक टीम लेखपाल को लेकर लखनऊ रवाना हो गई है। वहीं अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिश्वत लेते पकड़े गए लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकारी बस्ते को राजस्व निरीक्षक रामेंद्र लाल के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें