फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर फंदे पर लटकाने में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। दो माह पूर्व किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर फंदे पर लटकाकर भाग जाने के मामले में मां ने कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवक एक किशोरी को आए दिन परेशान करते थे। इसकी शिकायत पुलिस से की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। बीती 26 जनवरी को महिला व उसके पति खेत पर काम करने चले गए। घर पर 14 वर्ष की पुत्री मौजूद थी। घर में किशोरी को अकेला पाकर दो युवक उनके घर में घुस आए। दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। इससे वह खून से लथपथ हो गई। शाम को जब माता-पिता खेत से लौटे तो किशोरी को फंदे पर लटका देखा। आरोपी युवक छत के रास्ते भाग गए। दूसरे दिन किशोरी की मां ने पुलिस को सूचना दी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी प्रशांत व अवधेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें