फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर कर्मी की हत्या में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। मेडिकल स्टोर कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। शरीर पर चोट के भी निशान भी मिले हैं।
गांव जौंरा के पास सड़क किनारे गुरुवार सुबह युवक का शव बोरे में बंद मिला था। शुक्रवार को मोर्चरी में रखे शव व कपड़ों को देखकर मोहल्ला जटवारा निवासी राधा देवी ने उसकी पहचान बेटे सुमित के रूप में की थी।
सुमित का मोबाइल गायब है और लगातार स्विच ऑफ है। पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
परिजन किसी से कोई रंजिश न होने की बात कह रहे हैं।
पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि सुमित का कहां आना-जाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें