फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप में फंसा सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। सीजेएम ने पीड़िता की अर्जी पर शहर कोतवाल को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है। सिपाही फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में तैनात है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती ने राजीव गांधी नगर निवासी सिपाही प्रबल अग्निहोत्री के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की।
इसमें कहा कि आठ माह पूर्व पंडाबाग मंदिर में उसकी सिपाही से मुलाकात हुई थी। प्रबल ने उसको अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी करने का आश्वासन दिया।
बीती आठ फरवरी को सिपाही ने उसे कानपुर के होटल में बुलाकर उसके साथ बिना मर्जी के शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी करने से इन्कार कर दिया।
शादी करने के लिए 60 लाख रुपये खाते में डलवाने और 100 बीघा जमीन का बैनामा परिजनों से उसके नाम कराने की बात कही।
प्रबल ने 29 जुलाई की शाम को घर आकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के वकील सुनील राठौर ने अर्जी पर सुनवाई के दौरान दलीलें पेश कीं। सुनवाई पूरी होने के बाद सीजेएम ने रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें