फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव लुधैया में सोमवार की शाम तालाब की भूमि पर कब्जे को लेकर फायरिंग व पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 3-3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर दो तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गांव लुधैया निवासी गिरीश चंद्र ने तालाब की ओर नया दरवाजा लगाकर उसके आगे मिट्टी डाली। तो उनके पड़ोसी रनवीर ने एतराज किया। इस पर शनिवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार की शाम को दोबारा दोनों पक्षों के बीच फायरिंग व पथराव हो गया। इस दौरान गिरीश पक्ष के ललित की 2 वर्षीय पुत्री सेजल के पैर में चोट लग गई। इसमें परिजनों ने गोली लगने की बात कही।
गिरीश पक्ष की एक महिला ने घटना के दौरान हुई फायरिंग लाठी-डंडे चलाने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने गिरीश चंद्र, गोविंद, ललित व दूसरे पक्ष के रनवीर सिंह, अमित कुमार, अनुज के खिलाफ बलवा, मारपीट, हत्या प्रयास व 7 सीएल ए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को भटासा रोड स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में गोविंद व अमित कुमार से एक एक तमंचा 315 बोर व दो दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें