फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विवाहिता की फांसी लगने से दम घुटने से हुई मौत की पुष्टि, दहेज हत्या में पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दहेज हत्या में पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम में विवाहिता की फांसी लगने से दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। थाना क्षेत्र के गांव जल्लापुर निवासी रोहित की पत्नी स्वाती (25) की गुरुवार को घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

विज्ञापन


उसके ससुर वीरपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात पुलिस को बताई थी। पुुलिस ने वीरपाल को हिरासत में ले लिया था। कन्नौज थाना तालग्राम गांव कुशलपुर निवासी पिता अवनीश कुमार ने स्वाती के पति रोहित, ससुर वीरपाल, सास शीला, ननद सरिता, चचेरे देवर अमित, मामा जयराम व पूर्व प्रधान अमर सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

इसमें आरोप लगाया कि 14 मई को पुत्री स्वाती की रोहित के साथ शादी की थी। पांच लाख रुपये व सामान शादी में दिया था। रक्षा बंधन पर पुत्री मायके गई थी। 10 सितंबर को रोहित उसको बुलाकर लाया था। रोहित सहित सभी लोग दहेज में कार की मांग कर स्वाती को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने 15 सितंबर को ससुरालीजनों ने स्वाती की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें