फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में धारदार हथियार से हमले में दो लहूलुहान

विज्ञापन
मोहल्ला दरीबा पश्चिम में घटना के बाद जानकारी करतीं सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मंदिर की भूमि पर कब्जे के विवाद में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। दोनों युवक सिटी मजिस्ट्रेट से मामले की शिकायत कर लौट रहे थे। तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दरीबा पश्चिम निवासी विनीत बाजपेई (27) और अमन शर्मा (28) का मोहल्ले के ही कुछ लोगों से मंदिर की भूमि पर कब्जे का विवाद चल रहा है। विनीत और अमन मंदिर को कब्जा मुक्त कराने के लिए कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र दे चुके हैं।
मगर अभी तक किसी ने निस्तारण की जरूरत नहीं समझी। शुक्रवार को दोनों ने डीएम के नाम पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र दिया। उसमें मंदिर की दुकानों और मकान को कब्जा मुक्त करवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

दोनों लौटते वक्त शाम करीब चार बजे मोहल्ला सेनापति से होकर घर जा रहे थे। सुनार वाली गली के सामने दूसरे पक्ष के धारदार हथियारों व तमंचों से लैस सात-आठ युवकों ने घेराबंदी कर हमला बोल दिया।
बीच सड़क पर विनीत और अमन को सरिया और तमंचों की बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
हमले के दौरान आसपास के दुकानदार दुबक गए। वाहन भी रुक गए। घायल युवक जमीन पर गिर गए, तो आरोपी मौके से भाग गए।
सूचना पर चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी ने घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। शाम पांच बजे सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के परिजनों से जानकारी हासिल की। उन्होंने पुलिस को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें