फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारूद में धमाका होने पर आतिशबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। आतिशबाजी की कोठरी में धमाका होने के मामले में आतिशबाज के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कोठरी के पास अनार टेस्टिंग करने से यह धमाका हुआ था। फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर बारूद के नमूने लिए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ललौरा निवासी सतीश चंद्र की गांव के बाहर आतिशबाजी बनाने की कोठरी है। शनिवार को सतीश चंद्र ने कोठरी के पास अनार टेस्टिंग के लिए चलाया। अचानक आग लगते ही अनार फट गया और कोठरी में रखे बारूद में चिंगारी गिरने से धमाका हो गया। कोठरी की दीवारें चटक गईं और टिन उड़कर दूर जा गिरी थी।
इस मामले में अग्निशमन अधिकारी शिव प्रताप ने जांच के बाद आतिशबाज सतीश चंद्र के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने लापरवाही बरतने के मामले में आतिशबाज सतीश चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को एसओ बलराज भाटी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके पर हुए धमाका वाले बारूद के नमूने एकत्र किए। नमूनों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजकर उसकी तीव्रता की जांच करवाई जाएगी। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें