फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्रावली गायब करने में लिपिक व पत्रवाहक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत खुदागंज में विकास कार्यों में लाखों का घपला हुआ था। कमेटी की जांच रिपोर्ट की पत्रावली गायब करने के संबंध में डीपीआरओ ने लिपिक व पत्रवाहक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत खुदागंज में विकास कार्यों में घपले की शिकायत पर पूर्व में जांच की गई थी। इसमें लाखों रुपये के गोलमाल की पुष्टि हुई थी। कमेटी ने कार्रवाई के लिए जांच पत्रावली डीपीआरओ को सौंपी। डीपीआरओ कार्यालय से पत्रावली गायब हो जाने से कई माह बाद भी कार्रवाई लटकी है।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने डीपीआरओ को पत्रावली गायब होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने कार्यालय के वरिष्ठ सहायक इशरत अली, पत्रवाहक रमेश चंद्र कटियार के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में जांच की पत्रावली गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान शशिलता, सचिव ग्राम पंचायत बृजेश यादव को लाभ देने के लिए पत्रावली गायब की गई है। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें