फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बड़े भाई की हत्या में भाई व भतीजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नाली के विवाद में छोटे भाई ने टकोरा मारकर घायल दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी भाई समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव सलेमपुर टिलियां निवासी रामकिशन व छोटे भाई श्रीकृष्ण के बीच नाली का गंदा पानी दरवाजे पर आने की वजह से अक्सर विवाद होता था। शनिवार शाम गंदा पानी आने पर रामकिशन की पुत्रवधू सिया देवी व श्रीकृष्ण की पत्नी पुष्पा के बीच मारपीट हो गई। इसमें जब रामकिशन बचाने पहुंचे तो छोटे भाई श्रीकृष्ण व उनके पुत्रों ने लाठी-डंडे व टकोरा मारकर घायल कर दिया। रामकिशन सीएचसी ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामकिशन के पुत्र देव सिंह ने चाचा श्रीकृष्ण, चाची पुष्पा देवी, चचेरे भाई मोहनलाल, शिवकुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। रामकिशन का बड़ा पुत्र दुर्गा आंध्र प्रदेश में रहता है। दूसरा देव सिंह घर पर खेती बाड़ी का काम करता है। मृतक की दो पुत्रियां राजरानी व सोमवती हैं। उनकी शादी हो गई है। पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें