फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: होटल पर तोड़फोड़ व मारपीट का चार दिन बाद मुकदमा

Tue, 04 Apr 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा के पास एक होटल पर चार दिन पहले हुई तोड़फोड़ व मारपीट की घटना में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के दिन पुलिस को सौंपी बाइक की बात तहरीर से हटवा ली। शनिवार रात फायरिंग की घटना में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के नगला दीना निवासी अतुल गुप्ता का रोडवेज बस अड्डा के पास होटल है। 30 मार्च की रात कर्नलगंज भीमसेन बाजार के राहुल श्रीवास्तव उर्फ कुंती, मोगली और गंगानगर कालोनी के बिट्टू ने होटल पर तोड़फोड़ कर मारपीट कर दी थी। अतुल की तहरीर पर पुलिस ने रविवार देर रात तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसमें कहा कि होटल पर शराब पीने से मना करने पर आरोपियों ने भाई अनुज गुप्ता के साथ मारपीट की थी।
बता दें कि घटना के बाद मौके पर मिली आरोपियों की बाइक पुलिस ले गई थी। मगर पुलिस ने उसे बरामद नहीं दिखाया। यही नहीं शनिवार देर रात दबंगों ने होटल के सामने दो फायर किए। आसपास के लोगों ने फायर होने की बात कही। इसके बावजूद पुलिस ने इस घटना में कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित का कहना है कि उससे तहरीर बदलवाकर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें